मनुस्मृति किसने जलाई
आज के दिन मनुस्मृति दहन दिवस मनाते हैं मनुस्मृति जलाते हैं बहुजन समाज के युवा लेकिन आज के वर्तमान समय में आप इस कृत्य से जेल भी जा सकते हैं आपका भविष्य भी बर्बाद किया जा सकता है। वैसे मनुस्मृति जलाने के पीछे सिर्फ बाबा साहब अम्बेडकर जी के नाम को ही आगे लाना एक साजिश के सिवा कुछ नहीं लगता क्योंकि बाबा साहब अम्बेडकर जी के अलावा बाबा साहब अम्बेडकर जी के कई ब्राह्मण और कायस्थ मित्र साथ थे जैसे जी. एन सहस्त्रबुद्धे का नाम नहीं आता? बाबा साहब अम्बेडकर जी के दूसरे मित्र सुधाकर बलवंत कोल्हाटकर का नाम नहीं आता? बाबा साहब अम्बेडकर जी के तीसरे मित्र गोपाल गणेश अगरकर का नाम नहीं आता? बाबा साहब अम्बेडकर जी चौथे मित्र एन जी चंदावरकर का नाम भी नहीं आता? और बाबा साहब अम्बेडकर जी के पांचवें मित्र डी के खैर का नाम भी नहीं आता? जबकि मनुस्मृति जलाने मे यह लोग सहभागिता निभा रहे थे क्योंकि यह भी बाबा साहब अम्बेडकर जी की वैचारिकी से प्रभावित थे । लेकिन ना जाने क्यों इतनी अहम जानकारी को छिपाया गया और बहुजन युवाओं ने भी जानने की कोशिश नहीं की खैर में तो यही कह सकता हूं कि बाबा साहब अम्बेडकर जी...