चमार हूँ भूखा नहीं मरूंगा।

8 मार्च 1988 अमर सिंह चमकीले की गोलीयां मारकर हत्या कर दी गई थी । उनकी पूण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन !!

80 के दशक के पॉपुलर पंजाबी गायक अमर सिंह 'चमकीला' और उनकी पत्नी अमरजोत की 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 मार्च, को दोपहर 2 बजे चमकीला और उनकी पत्नी पंजाब के गांव महसामपुर, जालंधर में एक स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे गाड़ी से उतरे उन पर मोटरसाइकल गिरोह ने अंधाधुंध फायरिंग गोलियां बरसाईं। इसमें चमकीला और उनकी पत्नी (स्टेज पार्टनर) अमरजोत के साथ दो और लोग मारे गए। बता दें, चमकीला और उनकी पत्नी के मर्डर की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। प्रेग्नेंट थी चमकीला की वाइफ अमरजोत... 
- जब अमरजोत की हत्या की गई, उस दौरान वो प्रेग्नेंट थीं। वहीं सिंगर चमकीला, गिल सुरजीत और ढोलक बजाने वाले राजा के सीने पर भी कई गोलियां दागी गई थीं।
- महज 10 साल के सिंगिंग करियर में चमकीला निडर होकर समाज की बात कहते थे। यही वजह थी बेहद कम वक्त में उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी।
- चमकीला अपने गानों में उन चीजों का जिक्र करते थे, जो उन्होंने अपने आसपास और जीवन में देखीं।
- चमकीला सामाजिक बुराइयों और पंजाब में फैले नशे जैसे मुद्दों को अपने गीतों के जरिए उठाते थे। यही वजह थी कि उनके चाहने वालों के साथ-साथ पीठ पीछे उनकी बुराई करने वालों की तादाद भी काफी हो गई थी। 

चमकीला शुरू में कपड़े की फैक्ट्री में काम करते थे।
80 के दशक में एक शो के मिलते थे 4500 रुपए... 
चमकीला की सिंगिंग का ही जादू था कि उन्हें 80 के दशक में भी एक स्टेज परफॉर्मेंस के 4500 रुपए तक मिलते थे। इतना ही नहीं उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि वो #365_दिनों_में_365_स्टेज_शो करते थे। यानी हर एक दिन उनकी स्टेज परफॉर्मेंस होती थी।

कपड़े की फैक्ट्री में काम करते-करते लिखते थे गाने...  
21 जुलाई, 1960 को डुगरी (लुधियाना) में जन्मे चमकीला बचपन में इलेक्ट्रीशियन बनना चाहते थे। हालांकि पैसों की तंगी की वजह से उन्हें कपड़े की फैक्ट्री में काम करना पड़ा था। यहां काम करते-करते उन्होंने गाने लिखना भी शुरू कर दिया था। दरअसल उन्हें बचपन से ही म्यूजिक का शौक था।

चमकीला के बेटे को भी मिल चुकी धमकियां... 
पंजाबी गायक अमर सिंह 'चमकीला' के बेटे जैमन चमकीला ने भी अपनी जान को खतरा बताया है। जैमन का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते वो डर के साए में जी रहे हैं। जैमन का मानना है कि इसके पीछे पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों का भी हाथ हो सकता है। 

चमकीला की लाइफ पर बन रही फिल्म... 
चमकीला की लाइफ पर बेस्ड फिल्म 'अमर चमकीला' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह एक साल के भीतर रिलीज होगी। 

चमकीला के पॉपुलर एल्बम...

मितरां मैं खंड बन गई, जीजा लक मिनले, हिक्क उठे सो जावे, भुल गई मैं घुंड कडना, रात-नुन सुलह सफइयां, शरबत वंगून घुंट भर ला, बाबा तेरा ननकाना, नाम जप लै, तलवार में कलगी धर दी हां और याद आवे बार-बार ।
#chamkila

Comments