एक छोटी मगर साहसी लड़की जो आज आयरन लेडी कहलाती हैं।

दिल्ली में रहने वाली 10 साल की एक लड़की। उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया। दो दिन बाद उस बच्चे को निमोनिया हो गया। बच्चे को इलाज के लिए 6 किलोमीटर दूर, राजेंद्र नगर की डिस्पेंसरी में ले जाना था। उस वक्त लड़की के पिता घर में नहीं थे। मां बिस्तर से उठने की हालत में नहीं थीं। ऐसे में उस लड़की को कुछ समझ नहीं आया।

वो अचानक उठी। पिता का डिस्पेंसरी कार्ड लिया। पानी की बोतल भरी और उस बच्चे को गोद में लेकर पैदल चल पड़ीं। जब भी वो बच्चा रोता उसके मुंह में पानी की कुछ बूंदे डाल देती। पसीने से तरबतर जैसे तैसे वो लड़की उस बच्चे को लेकर डिस्पेंसरी पहुंची। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया और बच्चे की जान बच गई। 

इस छोटे बच्चे की जान बचाने वाली वो लड़की हैं यूपी की पहली दलित महिला CM मायावती जी।
https://www.instagram.com/p/C2HinmFSqEl/?igsh=MTYyeXkxNG1pZGV4ag==

Comments

Popular posts from this blog

वामन मेश्राम पर खास रिपोर्ट 10/10/2019

जब उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश

बोधिसत्व सतगुरु रैदास