B. R Ambedkar's Related Questions Answers
#बोधिसत्व_डॉ_बाबासाहेब_भीमराव_अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष को समर्पित आज के प्रश्न,
प्रश्न 1:- बाबासाहेब को पीएचडी की डिग्री कहां से और कब मिली?
उत्तर:- कोलंबिया विश्वविद्यालय, अमेरिका से 8 जून, सन 1917 में पीएचडी की डिग्री प्राप्त हुई।
प्रश्न 2:- बाबासाहेब के पिता रामजी मालोजी की मृत्यु कब हुई?
उत्तर:- बाबासाहेब के पिता रामजी मालोजी की मृत्यु 2 फरवरी 1913 को हुई।
प्रश्न 3:- बाबासाहेब किस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर नियुक्त हुए?
उत्तर:- बाबासाहेब सिडेहनम कॉलेज, मुंबई में दिनांक 10 नवंबर 1918 को अर्थशास्त्र के प्रोफेसर नियुक्त हुए।
तथा बाबासाहेब को ₹400 प्रति माह के वेतन पर नियुक्त किया गया।
प्रश्न 4:- बाबासाहेब के बड़े भाई का नाम क्या था?
उत्तर:- आनंदराव,
आनंदराव की मृत्यु 1918 में हुई थी,
तथा आनंदराव के पुत्र का नाम मुकुंदराव था।
प्रश्न 5:- बाबासाहेब उच्च शिक्षा ग्रहण करने लंदन कब गए तथा उन्होंने लंदन में कौन-कौन सी डिग्री प्राप्त की?
उत्तर:- दिनांक 5 जुलाई 1920 को उच्च शिक्षा हेतु पुनः लंदन चले गए
तथा उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से एमएससी, डीएससी, और बार एट लॉ की डिग्री प्राप्त की।
बाबासाहेब ने लंदन विश्वविद्यालय के "ग्रेज इन कॉलेज" से बार एट लॉ की डिग्री प्राप्त की।
बाबासाहेब ने सन 1921 में अर्थशास्त्र से एमएससी,
सन 1922 में डीएससी एवं बार एट लॉ की डिग्री प्राप्त कर 1923 में लंदन से भारत वापस आए
प्रश्न 6:- कोल्हापुर के महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज से बाबासाहेब कब मिले और क्या किया?
उत्तर:- बाबा साहेब की दिनांक 31 जनवरी 1920 में छत्रपति शाहू जी महाराज से मुलाकात हुई और महाराज की मदद से मूकनायक अखबार प्रकाशित किया।
प्रश्न 7:- बाबासाहेब ने संस्कृत भाषा की पढ़ाई कहां पर की है?
उत्तर:- बाबासाहेब ने जनवरी 1923 से मार्च 1923 तक जर्मनी में रहकर संस्कृत भाषा की पढ़ाई की।
प्रश्न 8:- बाबासाहेब धारा सभा मुंबई के सदस्य कब बने?
उत्तर:- बाबासाहेब सन 1926 में धारा सभा मुंबई के सदस्य मनोनीत हुए।
प्रश्न 9:- बाबासाहेब ने 1927 में दलितों के हित में क्या किया और क्यों किया?
उत्तर:- बाबासाहेब ने दलितों के हकों को दिलाने के लिए सन #1927_में_महाड_के_चाबदार_तालाब पर सत्याग्रह किया,
क्योंकि उस तालाब में पशु पक्षी सभी जानवर पानी पीते थे किंतु उस तालाब का पानी दलित नहीं पी सकते थे।
प्रश्न 10:- बाबासाहेब ने बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना कब की थी?
उत्तर:- जुलाई 1924
#Note:- अच्छे विचारों को तेजी से हर मौके पर फैलाओ।
आपके पास प्रचारित प्रसारित करने के लिए समानता, स्वतंत्रता, बंधुता, लोकतंत्र, संविधान, न्याय, प्रतिनिधित्व, अहिंसा, पारदर्शिता, विज्ञान, सहयोग, शान्ति, विकास, ईमानदारी, विश्व बन्धुत्व ऐसा सभी कुछ है
जो रचनात्मक है,
उसे तेजी से फैलाओ,
कभी गुड मॉर्निंग के बहाने,
कभी बधाई संदेश में,
कभी कलाओं के बहाने,
कभी कक्षा में,
कभी दफतर में,
कभी सभाओं में,
कभी यात्रा के दौरान,
कभी जन्म दिन पर,
कभी विदाई पर,
कभी स्वागत में,
कभी लेखों में,
कविताओं में,
सवालों में,
जवाबों में,
चाय पार्टी में,
डिनर पार्टी में,
सोशल मीडिया पर।
कोई भी मौका जाने मत दीजिए और तेजी से मिशनरी उत्साह के साथ
क्योंकि हमारा मिशन है देश और समाज को रहने लायक बनाना।
विरोधियों के पास असमानता, लिंग भेद , चमत्कार, अंधविश्वास, अत्याचार , झूठा अतीत, झूठा भविष्य जैसी बातें हैं उन्हें भला कब तक फैलांयेगे?
जय भीम नमो बुद्धाय🌹🌹
लिखने के दौरान या जानकारी के अभाव में
यदि कोई गलती हो जाए
तो कृपया अवश्य अवगत कराएं
जय भारत जय भीम जय संविधान नमो बुद्धाय 🙏
✍️ Vidrohi Sagar Ambedkar
Check out Sagar Gautam Nidar 🐘 (@SGautamni): https://twitter.com/SGautamni?s=09
Comments
Post a Comment